सर्दियों में खजूर खाने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे................

 

सर्दियों में खजूर खाने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आपको बता दें कि खजूर एक प्राकृतिक फल होता है जिसमें आयरन] मिनरल] कैल्शियम] अमीनो एसिड] फॉस्फोरस और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। खजूर आपकी सेहत पर सबसे जल्द ही प्रभाग डालता हैA अगर आप इसे सही तरीके से खाएंगे तो इससे होने वाले फायदों से आप हैरान रह जाएंगे।

सर्दियों में खजूर खाने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।


मर्दाना ताकत के लिए&

जैसा कि आपको पता होगा कि खजूर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद फल है परन्तु शायद आपको यह नहीं पता कि खजूर से मर्दाना ताकत प्राप्त होती है और आप स्वस्थ दिखने लगते हैं। इसे सही से इस्तेमाल करने की विधि यह है कि सबसे पहले आप 04 से 05 पके खजूर दूध में डाल दें और दूध को उबाल लें। दूध ठीक से उबल जाए इसके बाद उसे ठण्डा होने पर रोजना सुबह नाष्ते के बाद पियें और आप सप्ताह के भीतर देखेंगे कि आपके शरीर में मर्दाना कमजोरी की भरपाई हो रही है। इसे एक माह तक सेवन करने से आपको मर्दाना ताकत प्राप्त होगी और आप हष्ट-पुष्ट हो जाएंगे।

खांसी-जुकाम में मिलेगा आरामः-

ज्यादातर लोगों को सर्दी एवं बरसात शुरू होते ही जुकाम/सर्दी की समस्या होने लगती है। अगर आपको या आपके परिवार के सदस्य को भी इस प्रकार की समस्या है तो आप खजूर के सही इस्तेमाल से आप इससे आराम पा सकते हैं। इसके लिए आपको 02 से 03 खजूर, इलायची और काली मिर्च को एक साथ पानी में उबाल लेना है और इस उबले हुए पानी को आपको सोने से पहले पीना है, इस प्रक्रिया को दो दिन करने पर ही आपको सर्दी-जुकाम की समस्या से आराम मिल जाएगा क्योंकि खजूर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन पाया जाता है जो कि शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं।

सर्दियों में खजूर खाने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।


पाचन होगा बेहतरः-

आपको बता दें कि अगर आपको कब्ज आदि की समस्या है तो खजूर के सेवन से आपकी कब्ज की समस्या दूर होगी। इसके सही इस्तेमाल के लिए आप खजूर को रात्रि के समय भिगो कर रख दें और सुबह इसे पीसकर इसको पानी के साथ पियें। 02-03 दिन के अन्दर ही आपको कब्ज में आराम मिलना शुरू हो जाएगा और आपका पाचन पहले से बेहतर हो जाएगा।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से मिलेगी निजातः-

आपको बता दें कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेषर से सम्बन्धी समस्या है वह रोजाना 05-06 खजूरों को सेवन करें क्योंकि खजूर में मैग्नीशियम और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।


पतले शरीर वाले लोगों के लिए अचूकः-

खजूर एक ऐसा फल है जिससे शरीर का वजन बहुत जल्दी बढ़ता है। इसे खाने का सबसे सही तरीका यह है कि आप 03-04 खजूर दूध में डालकर उबाल लें। दूध गर्म होने के बाद दूध को उतार लें और उसे एक गिलास में ठण्डा होने दें। दूध ठण्डा होने पर उसे बैठकर घूंट-घूंट कर पियें और खजूर को आराम से खाएं। इस प्रक्रिया से आपका शरीर जल्दी ही वजन बढाना शुरू कर देगा और आप एक माह में ही इसका फर्क अपने शरीर में पाएंगे।

सर्दियों में खजूर खाने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।


अस्थमा के मरीजो के लिए लाभकारीः-

कुछ लोगों को सर्दी एवं बरसात के मौसम में सांस सम्बन्धी कई प्रकार की समस्याए होती हैं उनके लिए खजूर जल्द असरकारक है। ऐसे लोगों को सुबह शाम 02 से 03 खजूर रोजाना खाने चाहिए जिससे उनको सांस सम्बन्धी समस्या से कुछ आराम मिले।

(Disclaimer- इस आर्टिकल में उपलब्ध करायी गयी जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों  पर आधारित है। आप इन्हें अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। minisamachar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

प्रिय पाठको! अगर आपको यह लेख पसन्द आया हो तो इसे आप अपने मित्र, रिश्तेदार इत्यादि के साथ साझा जरूर करें। अगर इस लेख में आपको कोई जानकारी असत्य अथवा गलत प्रतीत हो रही है, तो कृपया उसे सत्य एवं सही कर लेखक को कमेंट के माध्यम से अवगत जरूर कराएं।


इन्हें भी पढें-