सावधान! अगर आपके Mobile में भी हैं ये apps तो तुरन्त uninstall कर दें उन एप्स को.......



सावधान! अगर आपके Mobile में भी हैं ये apps तो तुरन्त uninstall कर दें उन एप्स को.......

आपको बता दें कि joker virus ने फिर लोगों की नाक में दम कर रखा है। यह मैलवेयर को एण्ड्रॉइड एप्स में Hide करने के लिए किया जाता है और अब 14 एप्स में इसके मौजूद होने की पुष्टि हुई है। कास्परस्की लैब्स के एंड्रॉयड मालवेयर एनालिस्ट तात्याना शिश्कोवा ने ट्विटर पर इस वायरस को पता लगाने का खुलासा किया है।


सावधान! अगर आपके Mobile में भी हैं ये apps तो तुरन्त uninstall कर दें उन एप्स को.......



Joker Virus का विवरण-
बता दें कि Android Devices को टारगेट करने वालला खतरनाक Joker Virus जिसे आखिरी बार इस साल जुलाई में सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई थी। Google Play Store में फिर से यह उभर के आया है। मैलवेयर की यह पहचान है कि इसे एंड्रॉयड एप्स में छिपाने के लिए प्रयोग किया जाता है और अब 14 एप्स में इसकी पहचान कर पुष्टि की गयी है। कास्परस्की लैब्स के एंड्रायड मालवेयर एनालिस्ट तात्याना मोबाइल सुरक्षा और खतरे के विश्लेषक ने उन एंड्रायड एप्स के नाम साझा किए गये जो कि वर्तमान में Google Play Store में अत्याधिक खतरनाक जोकर वायरस के चपेट में हैं। एंड्रायड एप स्टोर में दोबारा आने वाला वायरस जोकर वायरस अपने यूजर्स का डेटा चोरी करता है।

कैसे होता है यूजर्स का डेटा चोरी:- यह पेलोड-रिट्रीविंग और इसके कोड को बदलने जैसी तकनीकियों के माध्यम से Google Play Store में एप्स को संक्रमित करता है। मैलवेयर यूजर्स की व्यक्तिगत और निजी जानकारी जैसे डिवाइस की जानकारी, एड्रेस बुक, टेक्स्ट मैसेज, ओटीपी इत्यादि निकाल सकता है।

किन एप्स में जोकर वायरस की पुष्टि हुई है:-

कुल 14 ऐसे एप्स हैं जिनमें जोकर वायरस का पता चला है और एंड्रायड यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वह जॉच लें कि क्या इन एप्स में से कोई एप इंस्टाल तो नहीं, अगर इंस्टाल है तो उन्हें तुरन्त हटा दें-
  1. Smart TV Remote
  2. Easy PDF Scanner app
  3. Volume Booser Louder Sound Equalizer
  4. Flashlight Flash Alert on Call
  5. Volume Boosting Hearing Aid
  6. Battery Charging Animation Bubble Effects
  7. Now QR Code Scan
  8. Super-Click VPN
  9. Battery Charging Animaion Wallpaper
  10. Classic Emoji Keyboard
  11. Dazzling Keyboard
  12. EmojiOne Keyboard
  13. Hallowen Coliuring
  14. Super Hero-Effect

जोकर मैलवेयर का इतिहास:- जोकर मैलवेयर का पता सबसे पहले 2017 में चला था। जिसके बाद गूगल काफी समय से एंड्रायड एप्स पर बढ़ते हमले से लड़ाई कर रहा है। कम्पनी ने 2019 में जोकर वायरस से अपनी लम्बी लड़ाई के बारे में बात करते हुए एक ब्लॉग पेास्ट भी प्रकाशित किया। जिसके कुछ साल के दर्जन से अधिक एप पर वायरल का पता चलता रहता है, जिसे गूगल अपने प्ले स्टोर से हटा देता है। इस बार भी गूगल ने ऐसा ही कदम उठाया है।

प्रिय पाठको! अगर आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी हो तो इसे शेयर आवश्य करें।

इन्हें भी पढें-