विक्की कौशल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज- जानिए क्या है कारण. Police complaint filed against Vicky Kaushal - Know what is the reason.
विक्की कौशल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज- जानिए क्या है कारण
अभिनेता विक्की कौशल की आगामी फिल्म के एक सीन पर विक्की कौशल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है। आइए आपको बताते हैं, क्या है पूरा मामला...........
इन्दौर के निवासी एक युवक ने फिल्मी एक्टर विक्की कौशल के खिलाफ उनकी आने वाली फिल्म में अपने दोपहिया वाहन की नम्बर प्लेट का कथित रूप से अवैध रूप से उपयोग करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
आपको बता दें कि इन्दौर के उस युवक का नाम है जय सिंह यादव, उस युवक ने शिकायत तब दर्ज की जब विक्की को एक आगामी अनटाइटल्ड फिल्म में सह-कलाकार सारा अली खान के साथ इंदौर की सड़कों पर बाइक की सवारी करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरों में देखा।
युवक ने आरोप लगाया है कि फिल्म में विक्की की बाइक पर लगे वाहन का नम्बर उन्हीं के वाहन का है और बिना उनकी अनुमति के इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
एक रिपोर्ट के अनुसार, बाणगंगा, इंदौर के उप-निरीक्षक राजेन्द्र सोनी ने कहा है कि पुलिस इस मामले की जॉच करेगी और मोटर वाहन अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही करेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर फिल्म यूनिट इंदौर में है तो पूरी टीम की जॉच की जाएगी।
प्रिय पाठको! आपको यह लेख पसन्द आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।
⇩ ⇩
आवश्यक निर्देश:- पाठकों से अनुरोध है कि मिनीसमाचार(https://minisamachar.blogspot.com) इस विज्ञापन/आर्टिकल की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, कृपया अपने स्तर से स्वंय जॉच कर लें।
Team- mini samachar.
इन्हें भी पढें-
