क्या आपने कभी एक साथ खाई है भींगी किसमिस और बादाम!
क्या आपने कभी एक साथ खाई है भींगी किसमिस और बादाम!
वैसे आपने भींगी हुई बादाम Soaked almonds और किसमिस Soaked raisins अलग-अलग तो कई बार खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों को एक साथ खाया है। यदि आपने ऐसा नहीं किया है तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि ये कैसे होता है। दरअसल इन दोनों को अगर साथ में खाया जाए तो ये न केवल आपकी त्वचा में निखार करता है, बल्कि आपकी याद्दाश्त को भी बढ़ाता है।
भरपूर पोषण तत्वों का है स्त्रोत-
आपको बता दें कि बादाम और किसमिस ऐसे नट्स हैं जो शरीर को प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैग्नीज, तांबा, और फाइबर जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हैं। यदि आप इन दोनों को भीगे रूप में अपने नाश्ते में शामिल करते हैं तो यकीन मानिए ये आपके स्वास्थ्य को इतना फायदा प्रदान करेंगे कि आप इसके बारे में कल्पना भी नहीं कर सकते।
नहीं होती अपच की समस्या-
अगर आप अपच की समस्या से परेशान हैं तेा इसके लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में इन दोनों को शामिल करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं। और किसमिस के सेवन से एसिडिटी की समस्या से भी निजात मिलती है।
याददाश्त बढ़ेगी-
अगर आपकी याददाश्त कमजोर है, तो आपको भी बादाम को भिंगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक ताकत के साथ-साथ शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
त्वचा में निखार आएगा-
रोजाना भींगी हुई बादाम और किसमिस खाने से आपकी रूखी त्वचा में नई चमक आ सकती है। साथ ही इसके रोजाना सेवन से बालों का रूखापन भी दूर हाता है, इसलिए आप भी अभी से इन दोनों चीजों का इस्तेमाल शुरू कर दें। ताकि आपकी त्वचा में नई चमक आए और आपके बाल भी मजबूत और आकर्षित लगें।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी सूचना सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इन नुस्खों पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
प्रिय पाठको! आपको यह लेख पसन्द आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।
⇩ ⇩
आवश्यक निर्देश:- पाठकों से अनुरोध है कि मिनीसमाचार(https://minisamachar.blogspot.com) इस विज्ञापन/आर्टिकल की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, कृपया अपने स्तर से स्वंय जॉच कर लें।
Team- mini samachar.
