Health Tips: रात को क्यों खाना चाहिए गुड़ ? इसके चमत्कारी फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।



Health Tips: रात को क्यों खाना चाहिए गुड़ ? इसके चमत्कारी फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

वैसे आपने अपने घर के बुजुर्गों और भी कई लोगों के मुॅह से यह सुना ही होगा कि गुड़ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। वैसे अगर गुड़ को आप रात को खाना खाने के बाद खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Benifits of jaggery in hindi

Minisamachar: जैसा कि आपको पता ही है कि गुड़ को गन्ने से बनाया जाता है और यह प्राकृतिक मिठास प्रदान करता है। इसलिए अक्सर लोग खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। वहीं गुड़ में वसा नहीं पाई जाती है, जिससे गुड़ वजन घटाने में बहुत ही मददगार साबित होता है। ऐसे अगर आप रात का खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत में किस प्रकार प्रकार से फायदेमंद साबित होता है, आइए विस्तार से जानते हैं-


1- कब्ज को दूर करता है(Relieve Constipation)- गुड़ पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है जिससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती है। अगर आप सोने से पहले और डिनर के बाद गुड़ का सेवन करते हैं तो जल्द ही आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।


2- लीवर(Liver) को साफ रखे- लीवर को साफ रखने के लिए सर्दियों में रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए क्योंकि गुड़ में प्राकृतिक बॉडी क्लींजर माना जाता है। इसके लिए आप रात में डिनर के साथ भी गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

Health Tips: रात को क्यों खाना चाहिए गुड़ ? इसके चमत्कारी फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।



3- इम्यूनिटी बढ़ाए- गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटेऑक्सीडेंट(Anti-oxidants) और जिंक जैसे खनिज पाए जाते हैं। ये आपके शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर में संक्रमण एवं अन्य बीमारियां नहीं होती हैं। वहीं अगर आप रोजाना रात में खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं तो यह आपके हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

Health Tips: रात को क्यों खाना चाहिए गुड़ ? इसके चमत्कारी फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।



4- पीरियड का दर्द कम करे- गुड़ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पीरियड के दौरान पेट के दर्द से आराम पहुॅचाता है। इसके साथ ही आपके मूड को भी बेहतर बनाता है। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले दूध के साथ गुड़ का सेवन कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको पीरियड्स के दर्द से राहत मिल सकती है। 

Health Tips: रात को क्यों खाना चाहिए गुड़ ? इसके चमत्कारी फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।



Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गयी विधि एवं तरीकों की मिनीसमाचार पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस प्रकार से किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।

प्रिय पाठको! आपको यह लेख पसन्द आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।
⇩